गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर गया में मेहंदी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
गया से आशिष कुमार
पाक रमजान पर्व के मौके पर बीते दिनों गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच सोमवार को समारोह आयोजित कर पुरस्कारों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक मृणाल व खिजरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ चंद्र तारा यादव ने चयनित सभी छह प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में रानी कुमारी को पहला, शिखा कुमारी को दूसरा, अनुराधा कुमारी को तीसरा, सुषमा कुमारी, खुशबू कुमारी व मुस्कान कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापिका आशा सिन्हा, स्वागत नंदनी कुमारी व संचालन पूनम कुमारी ने की. अंत में धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के संस्थापक-सचिव नीरज कुमार ने किया ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
