JEE Mains में 300/300 आने के बाद भी फिर से Exam देना चाहता है नव्य, कहा- – ये अच्छी प्रैक्टिस है
जहां ज़्यादातर लोग Exams में पासिंग मार्क्स से ख़ुश हो जाते हैं, वहीं JEE के राजस्थान के टॉपर नव्य हिसारिया के अलग ही प्लान हैं। JEE Main Season 1 में पूरे 300 नंबर लाने वाले हिसारिया ने एक और बार पेपर देने का फ़ैसला किया है। हिसारिया के अनुसार उन्हें परीक्षा में टोटल 300 में से 300 नंबर मिले। इसके बाद भी वो एक और बार JEE की एंट्रेंस परीक्षा देने ताकि उनकी फिर से प्रैक्टिस हो जाए। नव्य का कहना है कि इससे उसका टाइम मैनेजमेंट बेहतर होगा।
News18 के अनुसार, टॉपर का कहना है कि JEE से उन्हें टाइम मैनेज करना बेहतर आएगा। पेपर देने से आपको ये पता चल जाता है कि आपकी तैयारी कितनी है। ये प्रैक्टिस की तरह है। वैसे अगर सेकंड अटेम्प्ट में नव्य के पूरे मार्क्स नहीं भी आते तो भी उनका कोई नुकसान नहीं होगा। उनके दोनों एग्जाम में बेस्ट ऑफ द टू के हिसाब से मार्क्स निकाले जाएंगे। नव्य हिसारिया के पिता राकेश चंद्र हिसारिया व्यापारी और मां पूनम हिसारिया ग्रहणी हैं। नव्य ने 10वीं कक्षा में 97.40 फीसद अंक हासिल किए थे। साथ ही किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर के फिजिक्स ओलंपियाड को भी क्वालिफाई कर चुके हैं। आगे इस मेधावी स्टूडेंट का सपना IIT Bombay के प्रतिष्ठित कंप्यूटर साइंस विभाग से बैचलर्स करने का है।
More Stories
हसनगंज में बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बीते शनिवार की रात से बिजली की आंख-मिचौली ने विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा...
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
ममनिहारी में हाईवा की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक पटना रेफर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र के NH-131 हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार हाईवा...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
