April 6, 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने किया धरना प्रदर्शन‌ सौंपा ज्ञापन

Read Time:3 Minute, 6 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के तत्वाधान में प्रदेशिक आवाहन पर जनपद कानपुर नगर का धरना प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में किया गया जिसमें पूर्व में शासन स्तर पर लंबित एवं सहमति बनी मांगों का शासनादेश निर्गत कराने हेतु संलग्न ज्ञापन मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा प्रेषित किया गया तथा साथ ही जनपद की समस्याओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को प्रेषित किया गया इसमें मुख्य रूप से मांगे निम्न प्रकार से हैं प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी डॉ दिनेश शर्मा मंत्री शिक्षा की संगठन साथ वार्ता में मंगाई गई आख्या के आलोक में योग्यता धारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एलटी ग्रेड में शिक्षक पदों पर पदोन्नति की जाए! सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नगरीकरण किया जाए मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कार्य रथ पंकज कुमार वर्मा सहायक लिपिक की पदोन्नति से वेतन भुगतान कराने का कष्ट करें लालमणि इंटर कॉलेज घाटमपुर कानपुर नगर के सेवानिवृत्त सहायक लिपिक पवन कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्त देखो यथा पेंशन के प्रकरण पर शासनादेशों के आलोक में अनंतिम पेंशन स्वीकृत कराने कराई जाए उक्त धरने में मुख्य रूप से शिव बहादुर यादव, पंकज कुमार वर्मा उमेश चंद्र, बाबूलाल कुशवाहा, अखिलेश कुमार गुप्ता, जिया अशरफ, सुरेश कुमार जनार्दन, पवन कुमार त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्रा, हरीश, शिव बहादुर, बलराम सिंह, किशन लाल, हरिलाल, ओम नारायण तिवारी, शिवलाल सविता, हरिचरण, बाबूलाल कुशवाहा, राजेश कुमार मिश्रा, अनिल कुमार अवस्थी, अनिल सिंह, सुबोध शर्मा,कमल कुमार त्रिपाठी, राजकुमार श्रीवास्तव( प्रदेशिक सलाहकार), सोहेल सिद्धकी( प्रदेश मंत्री) , अवधेश, कुल दीपेंद्र इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

Previous post भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Next post अब फ्री में नहीं मिलेगा राशन,दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये-किलो की दर से मिलेगा चावल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial