दादी मां के श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले एक 15 वर्षीय लड़की नहाने के दौरान लापता, खोजबीन जारी ।
sr.Reporter:–इसरारूल हक..//
शनिवार की दोपहर अपने दादी मां के श्राद्ध कर्म के बाद नदी में स्नान करने के दौरान घर के 5 सदस्य नदी में डूबने लगे। जिनमें से 4 लोगों को स्थानीय लोग एवं परिजनों द्वारा बचा लिया गया। जबकि एक 15 वर्षीय लड़की नदी के तेज प्रभाव में वह गई और खबर बताए जाने तक लापता है। ग्रामीणों ने इस घटना की सुचना दूरभाष पर सीओ अमर कुमार राय को दी गई। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए दलबल के साथ खुराधार घाट पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया।

स्थानीय लोग द्वारा लगातार नदी में खोजबीन किए जाने के बावजूद भी लड़की को नहीं खोजा जा सका । सीओ ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को दिया तथा लापता लड़की को खोजने के लिए एसडीआरएफ टीम को खुराधार घाट आने कि सुचना दी । एसडीआरएफ की टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन में जुट गई । जानकारी अनुसार देर शाम तक खोजबीन करने के बाद लापता लड़की नहीं मिली पाई है। और खोजबीन करने का कार्य प्रातः भी जारी रहेगा । लापता लड़की की पहचान खुशी कुमारी पिता बबलू मल्लिक गांव रंगामटिया निवासी के रूप में हुई है ।

अचानक घटित इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
