फलका पुलिस ने निसुन्दरा पुल पर चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने को लेकर फलका पुलिस द्वारा फलका-कोढ़ा मार्ग पर निसुन्दरा पुल व स्टेट हाईवे कुर्सेला फारबिसगंज पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने की। वही फालका थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि बढ़ते अपराध एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा । एएसआई अजीत कुमार राय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन चालकों से जरूरी कागजात की जांच पड़ताल की गई। साथ ही हेलमेट नहीं पहनने एवं शीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कुछ वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की गई ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
