मुखिया के साथ मार पीट करने पर दो नामजद एवं दस अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज ।
Read Time:2 Minute, 35 Second
मो० आरीफ (प्राणपुर)
रोशना ओपी में बुधवार को गौरीपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज करने की लिखित शिकायत देते हुए दो नामजद एवं दस अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया है। उक्त घटना की जानकारी देते हुए रोशना ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मुखिया ने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि सदर एसडीओ के निर्देशानुसार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायत पर डीलर विकास यादव के यहां पहुंची थी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा दूरभाष से डीलर के यहां बुलाया गया। डीलर के यहां पहुंचने पर दर्जनों उपभोक्ताओं के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जांच-पड़ताल कर रही थी। थोड़ी देर बाद ही पंचायत भवन का जांच कर रहे अंचलाधिकारी ने दूरभाष से पंचायत भवन बुलाया। डीलर के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद मेरे साथ ,गाली-गलौज एवं गले का चैन, दो नामजद व्यक्ति एवं दस अज्ञात लोगों ने छीन लिया। जान बचाकर किसी तरह रोशना ओपी पहुंचा हूं। उक्त घटना के संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि सदर एसडीओ के निर्देशानुसार जांच करने गौरीपुर डीलर के यहां पहुंची थी। शिकायत कर्ता के रूप में स्वयं मुखिया थे।जिस कारण दूरभाष से सूचना देकर उन्हें बुलाया गया। इसी बीच अंचलाधिकारी का फोन आने के कारण मुखिया पंचायत भवन गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने आकर कहा कि मेरे साथ मारपीट किया गया है। इधर डीलर विकास यादव ने बताया कि मुखिया द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। पदाधिकारी के साथ ही हम सभी उपभोक्ता बैठे थे। रोशना पुलिस उक्त घटना का प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
