20 लीटर 475 एम एल विदेशी शराब एवं एक बाइक के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
रोशना ओपी पुलिस के द्वारा संध्या गश्ती के दौरान एक बाइक चालक पर संदेह होने पर तलाशी के लिए रोका गया । तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के मोटरसाइकिल की डिक्की एवं पीठ में टंगे पिट्ठू बैग से 20 लीटर 475 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब भरा हुआ था। जिसे जप्त करते हुए भादवी के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रोशना ओपी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया एसआई उमाशंकर यादव के नेतृत्व में संध्या गश्ती दल द्वारा शनिवार को पूर्वाहन करीब 5:30 बजे जीरो माइल एनएच 81 उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर के निकट मुख्य संदेह होने पर तलाशी के दौरान शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जिसमें अंग्रेजी शराब भरे थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया वही गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दीपक कुमार साह उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय दिलीप साह शाकीन कजरा मनसाही वार्ड नंबर 2थाना मनसाही रूप में हुई है । वहीं रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में शराब तस्कर या शराबी को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
