कटिहार सांसद की माँग पर मौसम विभाग पूर्णिया कार्यालय में जल्द लगेगा डॉपलर वेदर रडार और रेडियो साउंड रेडियो विंड ।
पब्लिक न्यूज़ 24 । डेस्क
कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने पत्र के माध्यम से पृथ्वी विज्ञान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के पुर्णिया स्थित कार्यालय में डॉप्लर वेदर रडर (डी.डब्ल्यू.आर.) और वीडियो सोंड रेडियो विंड (आर. एस.आर. डब्ल्यू) को स्थापित करने की मांग किये थे।कटिहार सांसद की मांग पर पृथ्वी विज्ञान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसकी स्थापना को मंजूरी दे दिया है एवं पत्र के माध्यम से कटिहार सांसद को इसके अग्रतर कार्रवाई की जानकारी भी दिए हैं।यह यंत्र स्वदेशी निर्मित है। डी.डब्ल्यू.आर. की डिजाइनिंग और विकास का कार्य भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था(इसरो) द्वारा किया गया है एवं इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल),बंगलुरू द्वारा किया गया है। यह उपकरण स्थान गति एवं दिशा,ऊंचाई और तीव्रता गतिमान एवं गैर गतिमान वस्तुओं की आवाजाही की सूचना को कट्ठा करने के लिए सूक्ष्म तरंगीय क्षेत्र में विद्युत चुंबकीय तरंगों का उपयोग करता है।डॉप्लर रडार की मदद से मौसम विभाग को 400 किलोमीटर तक के क्षेत्र में होने वाले मौसम बदलाव की सटीक और तीव्र जानकारी मिलती है। इस उपकरण का पूर्णिया में स्थापित हो जाने से इसके दायरे में आने वाले जिलों के आमजन सहित किसानों को गरज के साथ बिजली,आंधी के साथ तूफान और भारी बरसात का पूर्वानुमान की जानकारी मिल पाएगी। जिससे गरज के साथ गिरने वाली बिजली से होने वाले मृत्यु दर को कम करने एवं किसानों के फसलों के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
