June 25, 2026

जन सुनवाई सह ग्राम सभा का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर, बलुआ व कालसर पंचायत भवन प्रांगण में जन सुनवाई सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा व जन सुनवाई की अध्यक्षता रामपुर पंचायत में मुखिया रानी देवी, बलुआ पंचायत में मुखिया कंदलाल मुर्मू व कालसर पंचायत में मुखिया सागर यादव ने किया। मौके पर ग्रामसभा में सामाजिक अंकेक्षण दलों के टीमों की अगुवाई में चल रहे छह दिवसीय जांच रिपोर्ट पेश की गई। जांच में मनरेगा योजना व आवास योजना तहत हुए कार्यों की जांच की गई। मौजूद वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण दलों के टीमों ने मनरेगा योजना व आवास योजना तहत हुए कार्यों की धरातल स्थिति से अवगत कराया। साथ ही सरकार से मिलने वाली लाभ के बारे में आम जनों को जागरूक किया। मौके पर सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी बिहार पटना से आए दलों के टीमों ने बताया कि डोर टू डोर मनरेगा व आवास योजना में हुए कार्यों की जांच करते हुए मजदूरों से पूछताछ की गई है। जिसमें अधिकतर कार्य की वर्तमान स्थिति ठीक-ठाक पाई गई। साथ ही लाभुकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य लाभ जिनकी जानकारी लाभुकों को नहीं है उन्हें दी गई। वही बताया गया कि आवास योजना में लाभुक घर बनाये है। लेकिन खिड़की गेट की काम अधूरा देखा गया। साथ ही जांच दौरान जॉब कार्ड का रेनवल व अद्यतन स्थिति ठीक नहीं पाई गई, जिसे जल्द रेनवल करवाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वार्ड सदस्यगण व ग्रामीण सहित संबंधित कर्मीगण मौजूद रहे।

Previous post माघी पूर्णिमा के शुभअवसर पर चार दिवसीय भव्य मेला का आयोजन ।
Next post अज्ञात आरोपी ने एक युवती को मारी गोली घटनास्थल पर मौत, पुलिस छानबीन में जुटी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial