May 1, 2026

श्राद्ध भोज में बिमार लोगों का चल रहा है इलाज, डॉक्टर ने बताया स्थिति सामान्य ।

Read Time:2 Minute, 17 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड के सिसिया निवासी रूपेश सिंह उर्फ भागों के घर में पिता के श्राद्ध कर्म का भोज का आयोजन किया गया था । भोज में लगभग डेढ़ सौ लोग शरीक होकर सह भोज खाया खाना खाने के बाद भोजन खाने वाले व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी पेट में दर्द होने के साथ दस्त और उल्टी शुरू हो गया । लोगों ने स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर मरीज का इलाज करना शुरू किया सुबह होने तक मरीजों की संख्या 100 के पार कर गई तो गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों में भय का माहौल बन गया स्थानीय मुखिया अभिनंदन सिंह के पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य सहित कई चिकित्सक एवं एएनएम एवं तीन एंबुलेंस भरपूर दवाई की मात्रा लेकर सिसिया गांव पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी मरीजों को उच्च विद्यालय में भर्ती किया गया । जहां उनका समुचित इलाज चिकित्सकों द्वारा प्रारंभ किया गया लगभग कुछ घंटों में ही कई मरीज ठीक होकर वापस अपने घर चले गए । अभी तक में आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया में रेफर किया गया है वही बचे हुए मरीजों को सिरसिया उच्च विद्यालय से पूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टर की देखरेख में सभी रोगी का इलाज चल रहा है अभी तक किसी अनहोनी की सूचना नहीं हुई है वहीं ग्रामीण भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि इसी प्रकार की अनहोनी ना हो । वही कोढ़ा चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य ने बताया कि सभी रोगी खतरे से बाहर हैं

Previous post प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से होगी प्रारंभ ।
Next post सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial