प्राथमिक विद्यालय, करौंदी में छात्रों व अध्यापकों ने लिया जीवन भर नशामुक्त रहने का संकल्प ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ )
इटौंजा । ‘नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं बीकेटी ब्लॉक प्रभारी नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘टीम अग्रवाल’ लखनऊ जिले के स्कूल कॉलेजों में नशामुक्त संकल्प सभाओं का आयोजन कर रही है।मंगलवार को जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर प्राथमिक विद्यालय करौंदी (बीकेटी, लखनऊ) पहुंच गए। अभिषेक ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि सब लोग अपनी दोस्ती जीवन पर्यंत नशामुक्त रखना। अपना परिवार नशामुक्त परिवार बनाना। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जीवन भर नशामुक्त रहने का संकल्प कराया। टीम ने अभियान के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल की तरफ से विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय को नशामुक्त समाज आंदोलन का पटका पहनाकर सम्मानित किया किया। सभी छात्र-छात्राओं को आंदोलन का लाल पत्र प्रदान किए। इस संकल्प सभा में नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला का अहम योगदान रहा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
