October 27, 2026

कचरा उठाओ को लेकर रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश।

Read Time:2 Minute, 20 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई डब्लू पी यू निर्माण एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत पीर वेरिफिकेशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव, विकास मित्र, स्वच्छता ग्राही सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत पीर वेरिफिकेशन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करना है। प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम सुचारू रूप से चले इसको लेकर सभी लोग काम में जुट जाएं। उन्होंने  पंचायत में कचरा उठा को लेकर घरों से लिए जाने वाले यूजर चार्ज को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। सभी को बताते हुए कहा कि इस पर भी निश्चित रूप से ध्यान देते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें। उन्होंने सभी कर्मियों को कचरा उठाव को लेकर रूट चार्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया ।मौके पर स्वच्छाग्रही मोहम्मद अशरफ ,मोहम्मद मिट्ठू आलम ,बॉबी कुमारी, विवेकानंद ठाकुर,, परमानंद कुमार, विकास मित्र सतीश राय ,मनीष कुमार राय ,राजदेव राय ,सुमंती कुमारी कार्यपालक सहायक अशोक कुमार झा, आवास सहायक राजेश कुमार मंडल पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post स्वच्छता अभियान को लेकर पंचायत स्तरीय कर्मियों की हुई वैठक ।
Next post छाँव फ़ाउंडेशन के द्वारा फ़्री फ़ुटपाथ लाइब्रेरी का किया लोकार्पण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial