July 20, 2026

छाँव फ़ाउंडेशन के द्वारा फ़्री फ़ुटपाथ लाइब्रेरी का किया लोकार्पण ।

Read Time:2 Minute, 58 Second

आमिर रेजा (अररिया)

छाँव फ़ाउंडेशन के द्वारा अररिया टाउन हॉल के निकट एक फ़्री फ़ुटपाथ लाइब्रेरी का लोकार्पण अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद्) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक दास ने कहा कि आज प्रतियोगिता का दौर है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को काफी महंगी किताबों की जरूरत होती है; जो आम बच्चे नहीं खरीद पाते और उन बच्चों की मेधा दबी रह जाती हैं। मोबाईल के इस भयानक दौर में बच्चे किताबों से निरंतर दूर होते जा रहे हैं। गूगल पर उपलब्ध अधकचरा ज्ञान बच्चों को ग़लत जानकारी से लैस कर रहा; जो आत्मघाती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए छाँव फ़ाउंडेशन ने “फ़्री फ़ुटपाथ लाइब्रेरी” की शुरुआत की है। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकों के अलावा विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों के टेक्स्ट बुक भी उपलब्ध होंगे। साहित्य की किताबें भी इस लाइब्रेरी में होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें छात्र यहां बैठ कर पढ़ सकते हैं अथवा जरूरी हो तो घर भी ले जा सकते हैं और पढ़ने के बाद वापस लाइब्रेरी में रख दें। साहित्य की किताबें पाठक पढ़ने के बाद जरूर वापस कर दें ताकि दूसरे भी पढ़ सकें। अगर किन्हीं के पास ऐसी उपयोगी किताबें; जिनकी अब उन्हें जरूरत नहीं है; लाइब्रेरी को दान कर सकते हैं। लाइब्रेरी का यह माॅडल यदि सफल रहा तो शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी लाइब्रेरी खोली जाएगी। इस दौरान मो० मोहसिन, देवेन्द्र मिश्र, हाजी नैय्यरुज्जमा, रहबान अली राकेश, दीन रजा अख्तर, खेल जगत के पितामह सत्येन्द्र नाथ शरण, वार्ड पार्षद आबिद हुसैन अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि साहेब रजा के अलावा शैलेन्द्र नाथ शरण, अफ्फान कामिल, आमिर रज़ा, डाॅ० शमीम कमर, रागिब अली, मो० फ़ैज़ अख्तर, तारिक़ अनवर, साकिब अनवर, जिबरान अंसारी, गुलाम रेहानी, शहजादुर रहमान, माज आलम, महमूद अंसारी के साथ ही संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Previous post कचरा उठाओ को लेकर रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश।
Next post चिकित्सकों एवं नर्सो के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता – सिविल सर्जन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial