October 28, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गोद भराई की रस्म अदा।

Read Time:2 Minute, 48 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा बाल विकास परियोजना अंतर्गत सीडीपीओ मनीषा कुमारी के निर्देश पर फुलवरिया पंचायत व मखदमपुर सहित अन्य पंचायतों पंचायत में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की सेविका डेजी कुमारी, इंदू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिरोमणि कुमारी, बिंदु कुमारी, प्रेमलता कुमारी,रीना कुमारी,डेजी कुमारी,कुमारी सुनिता मधुरा,सुनिता कुमारी मखदमपुर, जयंती ग्राम की सेविका खुशबू कुमारी व अन्य ने अपने अपने केंद्रों पर गोदभराई की रस्म अदा की इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका सोनम कश्यप की मौजूदगी में केन्द्र संख्या 51 फुलवरिया पश्चिम सेविका इंदु कुमारी ने रेखा देवी नामक गर्भवती महिला को लाल चुनरी ओढ़ाकर व पोषण की थाली श्रृंगार के समान के साथ उपहार देकर गोदभराई की रस्म अदा की । महिला पर्यवेक्षिका ने इस अवसर पर मौजूद ग्रामीण व महिलाओं को गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने हेतु जागरूक भी की। वही सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर माथे पर लाल टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की , महिला पर्यवेक्षिका सोनम कश्यप के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई की रस्म का आयोजन किया जाता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की थाल व चुड़ी, बिंदी, सिंदूर की थाल उपहार स्वरूप भेंट की जाती है। साथ ही कार्यक्रम दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन युक्त हरी साग सब्जी आदि खाने के लिए बताया जाता है। पौष्टिक आहार से महिलाएं स्वस्थ रहती हैं, साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है, तथा यह भी बताया गया कि बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए, इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि भी होती है।

Previous post केंद्रीय जल बोर्ड के निर्देश पर पानी की गुणवत्ता व जलस्तर को लेकर सर्वेक्षणदल किया निरीक्षण।
Next post कांटो से भरा हुआ टहनी बीच सड़क में लटका आवागमन हुआ बाधित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial