November 5, 2026

दो गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के महंथ स्थान डूमरिया के समीप शनिवार के शाम एक महिला तथा पुरुष को गाजा के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला तथा पुरुष गाजा लेकर डूमरिया की ओर जा रहा है। पुलिस सत्यापन के हेतु महंथ स्थान पहूची । महिला तथा पुरुष के जांच के दौरान झोला से लगभग 5 किलो 800 ग्राम गाजा बरामद किया। पुलिस ने दोनो गाजा तस्कर बेदानंद मंडल, घर अवधेश नगर भदैया टोला, बबीता देवी घर मलिनिया को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे कटिहार भेज दिया।

Previous post बिजली में कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश चैंबर ने जताई नाराजगी।
Next post गंगा में डूबती महिला को निकाला बाहर। तीन मछुआरों ने मिलकर डेंगी नाव के सहारे बीच गंगा से बाहर निकाला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial