June 20, 2026

कटिहार में योग की शक्ति और उसके सकारात्मक प्रभाव का जीवंत उदाहरण देखने को मिला

Read Time:3 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार में योग की शक्ति और उसके सकारात्मक प्रभाव का जीवंत उदाहरण उस समय देखने को मिला,पांचवां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।जिसमें कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल,और संचालिका पायल राय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर आयोजन का शुभारंभ किया। मंच से वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,बल्कि यह मन, शरीर और जीवन को संतुलन देने की कला है। कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं, कामकाजी महिलाओं और बड़ी संख्या में उम्रदराज महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। योग से जुड़ी प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वातावरण ऊर्जा और सकारात्मकता से भर उठा। सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला,जब नियमित योग अभ्यास करने वाली उम्रदराज महिलाएं मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ थिरकती नजर आईं। उनकी फुर्ती, उत्साह और मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि योग न सिर्फ उम्र को थामता है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा भी भरता है। दर्शक इस दृश्य को देखकर हैरान और भाव-विभोर हो उठे।इस अवसर पर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर महिलाओं के लिए। योग उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। मौके पर शिला महावर,ज्योति साह,डॉली बरनवाल,बिब्हा देवी,लक्ष्मी गोयनका,सुमन जैन,नेहा सिंघानिया,संगीता जैन,श्वेता,दीपमाला साहा,श्वेता सुलतानिया,अमृता शर्मा,निकिता,पायल,स्नेहा,प्रीति गोयनका,प्रिया कुमारी,अभा सिंह,सुप्रभा सिंह,निम्मी सिंह,बीना सिंह,नेहा गोयनका,दोना घोष,दिपान्विता दास, नंदी,ममता सिंह,गुड्डी कुमारी,ताना गुप्ता,मानिमी झा,साधना सप्कन,श्रेया भट्टाचार्य,सोमा ज्योयदेन,दिशा घोष,बनश्री राय,चैटली चटर्जी,पायल दास,अंतरा वाडेवी,अंशु कुमारी सहित कई बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post अवैध मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप
Next post आग की तबाही के बाद मदद की पहल, सांसद के निर्देश पर कमलसिया में राहत सामग्री वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial