May 31, 2026

दिल्ली दीवानगंज स्टेशन के समीप अंडरग्राउंड लोहे के पुल का एंगल एवं हाईवा का डमफर फंस जाने से बहुत बड़ी अनहोनी टली

Read Time:2 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अंतर्गत दिल्ली दीवानगंज स्टेशन के समीप निर्मित अंडरग्राउंड रेलवे पुल का बाहरी हिस्सा हाईवा का डमफर एवं अंडरग्राउंड पुल के लोहे का एंगल फंस जाने के कारण टूट कर गिर गया।जिस कारण हाईवा भी एक घंटे तक फंसा रहा तथा पुल के नीचे से गुजर रहा बाइक के ऊपर लोहे का एंगल गिर जाने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया तथा बाइक चालक को आंशिक रूप से चोट लगी। आसपास के ग्रामीणों ने बाइक चालक को इलाज के लिए लाभा बाजार डाक्टर के पास भेजा। स्थानीय ग्रामीणों एवं रेलवे पुलिस के सहयोग से अंडरग्राउंड पुल के लोहे का एंगल को उठाकर साइड किया एवं हाईवा का डमफर को किसी तरह अंडरग्राउंड पुल के उपरी भाग में फंसे डमफर को छुड़ाकर आवागमन बहाल किया। लगातार एक घंटा तक दिल्ली दीवानगंज मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित रहा। स्थानीय ग्रामीण अजीत यादव, विकास यादव, सदानंद यादव, राम आशीष यादव, सहित दर्जनों ने बताया कि प्रत्येक दिन दर्जनों की संख्या में ट्रक, हाईवा का परिचालन होता है। कई बार अंडरग्राउंड पुल का एंगल हाईवा का डमफर फंस जाता था लेकिन टूट कर नहीं गिरता था। शुक्रवार को हाईवा का डमफर अंडरग्राउंड पुल के एंगल से फंसा और टूट के गिर गया। जिस कारण बहुत बड़ी अनहोनी टल गई। अन्यथा बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।

Previous post 15 लाख की लागत से छठ घाट का विधायक निशा सिंह ने किया शिलान्यास।
Next post जलजमाव एवं कीचड़ युक्त दुर्गंधयुक्त लोगों को होती है परेशानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial