जलजमाव एवं कीचड़ युक्त दुर्गंधयुक्त लोगों को होती है परेशानी
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों क्रमशः नगर पंचायत, उत्तरी मुरादपुर, तथा दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में जल जमाव से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दे की तीनघरिया गांव के सहनी टोला, नगर पंचायत अंतर्गत इंदिरा ग्राम मोहल्ला, शिव मंदिर चौक तथा उत्तरी मुरादपुर पंचायत मे नई टोला, वार्ड संख्या 5 में यादव टोला, 6 नंबर वार्ड के काली स्थान सङक पर जलजमाव एवं कीचड़ युक्त दुर्गंधयुक्त पानी के निकासी का का रास्ता नहीं होने के कारण हल्की-फुल्की बारिश होने से सड़क पर पानी जमा रहता है। जिससे पानी सड जाता है । जिससे मोहल्ले एवं नगर गांव,वासियों एवं छात्रों को विद्यालय जाने में कीचर युक्त सङे पानी के दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। मोहल्ले वासी ने बताया कि बारिश के पानी का निकासी नही होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जहां भी नाले का निर्माण हुआ है वह सड़क से ऊंचा होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है जनप्रतिनिधियों की मौन ने तथाकथित सरकार की पोल खोल दी है, वार्ड संख्या 4 के ग्रामीणों ने बताया कि विगत लोकसभा चुनाव में स्थानीय सांसद को जल जमाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया था मगर उनका क्षेत्र से चुनाव के बाद नजर नहीं आना भी परेशानी का सबब बन गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं, पंचायत प्रतिनिधि मुखिया पल्ला झाड़ते फिरते हैं।क्या कीचड युक्त गंदा पानी मैं रहना हमारी नियति है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी होकर गुजरने से महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। सड़क पर कीचड़ रहने के कारण गिरना, फिसलना आम बात हो गई है। साथ ही मोहल्ले वासियों को मच्छरों के प्रकोप से भी दो चार होना पड़ता है। सड़े हुए पानी के दुर्गंध से मच्छर जनित रोग फैलने की आशंका से मोहल्ले वासी सहमे हुए है।
