May 31, 2026

मध्य विद्यालय बेनी जलालपुर में समारोह आयोजित कर शिक्षक इनामुल हक को दिया विदाई

Read Time:2 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत बेनी जलालपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बेनीजलालपुर में एक समारोह आयोजित कर शिक्षक मो0 इनामुल हक को विदाई दिया गया।समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंटू कुमार राय ने किया। विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से शिक्षक मो0 इनामुल हक को विदाई दिया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मध्य विद्यालय बेनीजलालपुर के प्रधानाध्यापक मंटु कुमार राय ने कहा कि शिक्षक मोहम्मद इनामुल हक अपनी सेवा निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक दिया है। यह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। विद्यालय के प्रति हमेशा समर्पण की भाव से रहा है। छात्र-छात्राओं के साथ पठन पाठन करने में अभिरुचि रखते थे। प्रधानाध्यापक श्री राय ने कहा कि शिक्षक मो0 इनामुल हक को विद्यालय परिवार हमेशा याद करते रहेंगे। प्रधानाध्यापक श्री राय ने कहा ये स्वस्थ रहें और समय-समय पर हम लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षिका लीला देवी,मो0 अलाउद्दीन,दिलावर हुसैन,कहकंशा खातून,नकुल लाल साह,परिमल चन्द्र राय,मो0आरिफ,रहबर रजा,मो0फारुक, अब्दुल कादिर, फिरोज आलम,रितिका नाथ, गौतम राय,अंदलिक रिजवान,मो0रफाकत ने कहा कि मोहम्मद इनामुल हक हम लोगों को पारिवारिक सदस्य के तहत मानते थे। हम लोग भी इन्हें एक अभिभावक के रूप में देखते थे। विदाई समारोह में मोहम्मद इनामुल हक को शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने फुल का माला पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक मोहम्मद इनामुल हक को डायरी, कलम, कपड़ा, सूटकेस आदि देकर विदाई दिया गया।

Previous post मनिहारी गंगा घाट पर डूबती महिला की बची जान, गोताखोर और समाजसेवी की तत्परता से टली बड़ी घटना।
Next post राजद नेत्री के सम्मान में एक सभा का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial