हसनगंज में श्री राम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा निमित आये अक्षत कलश को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अयोध्या से प्राप्त श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा निमित पूजित अक्षत कलश के साथ निमंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, शिव शिष्य परिवार, एकल अभियान, संत कबीर मठ, दुर्गा पूजा समिति, राम-जन सेवा समिति, राम जानकी सेवा समिति सहित विभिन्न धार्मिक दलों के कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रखंड संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल आदि ने कहा कि आयोजित शोभा यात्रा हसनगंज सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न जगह का भ्रमण किया पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर समापन विधिवत की गई। इस कार्यक्रम में गणमान्य, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ-साथ तमाम रामभक्त एवं माता-बहनों ने हिस्सा लिया। एक वाहन रथ सजाकर उस पर भगवान पुरूषोत्तम के फोटो के साथ कलश रखकर इस शोभायात्रा में शामिल सभी लोग जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे। राम भक्त कार्यकर्ताओ सभी लोगो को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या जाने का निमंत्रण देते नजर आये। शोभा यात्रा को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, समाजसेवी सोशल सिंह, अजय अग्रवाल, मुकेश श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार झा, चंदन सोनी, शंभू कुमार महतो, उत्तम कुमार भगत, सौरभ कुमार, बादल कुमार, बिनोद मंडल, शीतल साह आदि सैकड़ो श्रद्धलू गण रहें।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
