34 लीटर देशी शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने बघार पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत डीबीएल कैंप के पास से 34 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।मनिहारी चरवाहा विद्यालय क्षेत्र निवासी संतोष कुमार ,पिता राजूल महतो,साकिन चरवाहा विद्यालय मनिहारी को दिवाकालीन गस्ती के क्रम में निकले सब इंस्पेक्टर उदय यादव,पुअनि गौतम कुमार , पीएसआई सत्यम कुमार की टोली ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से देशी शराब की खेप ला रहे व्यक्ति को धर दबोचा ।उपयोग में ला रहे ग्लेमर बाइक भी जब्त किए गए।मनिहारी थाना में कांड संख्या 163/24 दर्जकर मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार और कांड के विवेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
