अनुमंडल अस्पताल बारसोई के रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी दिक्षीत स्वेतम की अध्यक्षता में अनुमंडल अस्पताल रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित किया गया । इस बैठक मे अस्पताल प्रबंधन एवं मरीज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें अस्पताल परिसर अन्तर्गत सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने, कैंटीन के सुचारू रूप से संचालन, पैय जल हेतु चापाकल लगवाने, साफ सफाई, दिदि कि रसोई सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई । इस दौरान रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह एसडीएम दिक्षीत स्वेतम ने उपाधिक्षक डॉ० एम उस्मानी को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में उपस्थित सभी डॉक्टर एवं नर्सों को निर्देशित करे कि अनुमंडल अस्पताल मे आगंतुक मरीज़ों का विशेष ध्यान रखें ,परिसर कि साफ- सफ़ाई पर अवश्य ध्यान दें । वहीं अस्पताल प्रबंधक को जेनेरिक दवाओं को ससमय भंडारण कर मरीज़ों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया। वहीं BMSICL के अभियंता को हाल में पूर्ण हुए अस्पताल से सटे भवन का हस्तगत प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने का निदेश दिया। वहीं उपाधीक्षक डॉ० एम उस्मानी ने अनुमंडल अस्पताल में जलजमाव से निजात के लिए नाला निर्माण हेतु अनुरोध किया। जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया । वहीं इस अवसर पर बिईओ मोमताज अहमद, जिविका बिपिएम निक्की सेठिया, एएनएम रंजु कुमारी,उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर मिथुन कुमार पाण्डेय, समाजसेवी कार्यकर्ता मनोज साह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, लेखापाल मो० सद्दाम, मो० मुसाहिद हसन, सहित अन्य कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
