प्राथमिकता के तौर पर सड़क मरम्मत की मांग
नवाबगंज से सिमला पाड़ा पथ भाया हसवर, ओलीपुर,नीमा तक 15.25 किलोमीटर लम्बी सड़क का तकरीबन 20 करोड़ 24 लाख की लागत से होना है पथ निर्माण कार्य
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज सतसंग मंदिर से सिमला पाड़ा तक पथ निर्माण को लेकर फरवरी में शिलान्यास की जा चुकी है।लेकिन संवेदक की ओर से कार्य मे शिथिलता बरते जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की है।प्रखंड जद यू अध्यक्ष मंजय साह ने कहा कि सड़क की दशा नवाबगंज सतसंग मंदिर से हसवर मोड़ तक अत्यंत जर्जर है।उक्त पथ के इस भाग में पैदल चलना भी कठिनाई भड़ा होता है।श्री साह ने बताया कि सड़क पर गढ्ढे में जल भराव हो जाने से स्कूली बच्चों, वृद्धों , दोपहिया वाहन सवारों को भी परेशानी होती है।कई बार वाहनचालक गिर कर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि स्थानीय प्रशासन के वरीयअधिकारियों सहित कनीय अभियंता व संवेदक का भी इस ओर ध्यान दिलाया गया है ,लेकिन जन समस्याओं के प्रति उदासीनता के कारण उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती साबित हुई है। प्रखंड जद यू अध्यक्ष इस बाबत जिलाधिकारी को शिकायत कर समस्या के निदान की गुहार लगाने की बात कही है।दूसरी ओर कनीय अभियंता ने जगह जगह सड़क पर ऊभर आये गढ्ढे को भराये जाने की बात कही है। निर्माण कार्य में लगे संवेदक ने बताया कि सड़क के अतिक्रमित भू भाग से अतिक्रमण ग्रामीणों द्वारा नही हटाये जाने से काम मे बाधा आ रही है।अंचलाधिकारी से सड़क से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की गयी है। यहां सभी पक्षों की अपनी अपनी समस्या है।लेकिन बरसात में सड़कों पर ऊभरे गड्डे में जल भराव हो जाने से उक्त पथ पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।समय रहते ग्रामीणों की शिकायत के अनुरूप कोई सार्थक प्रभावकारी कदम नहीं उठाये गये तो आनेवाले दिनों में सड़क की जर्जर दशा किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
