November 6, 2026

जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति जागरण का किया आयोजन।

Read Time:1 Minute, 56 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के विषहरिया पंचायत के शीशियां गांव में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल सी अशोक अग्रवाल के द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। यह कार्यक्रम शनिवार एवं रविवार को रखा गया है। इस कार्यक्रम में भागलपुर से आए जागरण टीम के द्वारा जागरण किया जा रहा है। इस भक्ति मई कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तों ने भक्ति के सागर में गोता लगाए । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर एम एल सी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ शंभु सिंह , समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह, विद्यानंद सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पंचायत अध्यक्ष राज किशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह,मुन्ना झा,एवं कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। वहीं इस कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता विक्रम कुमार झा, अध्यक्ष विक्की कुमार, मिलन कुमार,आनंद कुमार, प्रणव कुमार, नितीन कुमार ,मिलन कुमार झा ,आनंद कुमार झा ,सुमन कुमार सिंह ,सुमन राय , निक्कू कुमार झा, राजा चौधरी, मुख्य रूप से सक्रिय देखे गए।

Previous post विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार एक कार भी ज़ब्त ।
Next post नवनिर्मित लीगल ऐड डीफेंस काउंसिल कार्यालय का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial