May 27, 2026

एक बच्ची को डूबने से बचाने के दौरान यूवक की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Read Time:1 Minute, 50 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में शनिवार को मजदिया गांव में गंगा घाट किनारे नहाने के दौरान एक लड़की को डूबने से बचाने के क्रम में युवक की डूब कर हुई मौत। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मजदिया गंगा घाट पर गंगा किनारे नहा रहे थे जिसके दौरान एक बच्ची डूबने लगी जिसे बचाने के क्रम में 18 वर्षीय प्रिंस कुमार जो मारवा थाना बिहपुर का निवासी डूब कर मृत्यु हो गई। वही आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टर ध्रुव पांडे ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है युवक अपने मौसी के घर रिश्तेदारी में आया हुआ था। वही कुर्सेला पुलिस अस्पताल पहुंचकर कागजी प्रक्रिया करते हुए सबको पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। वही अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर राजस्व कर्मचारी भी पहुंचे। वही जानकारी देते हुए अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि डूबने से मृत्यु होने के बाद कागजी प्रक्रिया होते ही परिजन को जो सहायता राशि राज्य सरकार के द्वारा जो मिलती है।वह मिलेगी,वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन के परिवार में कोहराम मच गया।

Previous post बलरामपुर विधानसभा के भाजपा नेता पिंटू यादव को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।
Next post बरमसिया पोल फैक्ट्री मैदान में सत्संग आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial