September 21, 2026

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मिली थी शुद्ध पेयजल की सुविधा, ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी।

Read Time:1 Minute, 22 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 स्थित महनौर गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित शुद्ध पेयजल व्यवस्था पिछले करीब पांच माह से ठप है। नल से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आयरनयुक्त चापाकल के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण लालचंद ऋषि, सरिता देवी, शीला देवी, अकाली ऋषि, जानकी देवी, सुजीता देवी, सुगिया देवी और अनीता ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उन्होंने संबंधित विभाग से जांच कर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में कनीय अभियंता सृष्टि कुमारी ने कहा कि गांव का निरीक्षण कर मामले की जांच की जाएगी। जलापूर्ति बाधित होने के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous post रतनपुर में इंडियन बैंक मिनी ब्रांच का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
Next post यज्ञशाला में धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial