एडीजे ने किया न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा न्याय सदन कटिहार में न्यायिक दंडाधिकारीगण के साथ सोमवार को एक बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 09 सितम्बर 2023 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक-से-अधिक वादों को चिन्हित करने तथा पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान सचिव डीएलएसए श्री राम द्वारा कहा गया कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करें तथा उन वादों में प्री-काउंसलिंग के माध्यम से समझौता करावे तथा उक्त वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में अंतिम रूप से निष्पादन हेतु उपस्थापित करें। बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु अन्य आवश्यक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपस्थित न्यायिक दंडाधिकारीयों ने भी अधिक-से- अधिक वाद निष्पादन कराने हेतु आश्वासन दिया । सचिव श्री राम ने आगे बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार–प्रसार हेतु प्रशासनिक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है तथा पारा विधिक स्वयंसेवक की भी सभी थानो और प्रखंड में तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत से सबंधित नोटिस का ससमय तामिला सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर एसीजेएम तेज प्रताप सिंह, अखिलेश पाण्डेय, प्रवीण कुमार मालवीय, मुंसिफ सुश्री निशा कुमारी,सुश्री नेहा सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास कुमार सिंह, राहुल कुमार वर्मा, स्वस्ति यादव, कविता कुमारी, मोनिका मेहता आदि न्यायिक अधिकारि उपस्थित थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
