July 26, 2026

नए पदस्थापित सीओ ने संभाला अपना कार्यभार ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी राजेश रंजन को आज समारोहपूर्वक विदाई दी गयी।उनका स्थानांतरण ठाकुरगंज हो जाने से उनके शुभ चिंतकों, अधिनस्थ कार्यालय कर्मियों व अन्य गण्यमान्य लोगों ने प्रखंड सभागार में आयोजित सम्मान समारोह सह विदाई समारोह में भावपूर्ण विदाई दी।इस मौके पर लोगों ने उन्हें,पुष्पगुच्छ देकर और फूलमाला पहनाकर अपनी शुभ कामनाएं दी।एक स्वर में गणमान्यो ने कहा कि आपदा से पीड़ित व घिरे लोगों को मदद पहुंचाने में अग्रनी भूमिका निभाई।दबे कुचले गरीबों को समुचित न्याय मिले, इनका प्रयास रहा। अपने सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में आमजन से मिली सम्मान से अभिभूत सीओ राजेश रंजन ने मनिहारी अंचल के तमाम लोगों के प्रति आभार जताया ।कहा कि मनिहारी में लोगों से मिले स्नेह और सहयोग को वो भूला नहीं पायेंगे। सम्मान समारोह में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, डीसीएलआर अशोक कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, मुख्य पार्षद लाखो यादव, प्रखंड प्रमुख श्रवण साह,थाना प्रभारी रामविलास सिंह, एसआई विपिन कुमार, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंह, जिप सदस्य सुमति देवी,मुखिया रामजी यादव,पिण्टू यादव, कामता सिंह,डॉ जरजिश, ललन यादव, पंचायत समिति सदस्यगण, मौजूद थे।

Previous post एडीजे ने किया न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक ।
Next post प्रखंड परिसर स्थित मंदिर का सांसद ने किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial