October 27, 2026

आगामी 12 जुलाई से आशा कर्मि जाएंगे अनिश्चित हड़ताल पर ।

Read Time:2 Minute, 21 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ राज्य सम्मेलन के निर्णय के अनुसार 12 जुलाई से अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस संदर्भ में कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर को एक ज्ञापन आशा कर्मियों ने सौप है। दिये गए आवेदन में कहा गया है कि 12 जुलाई को आशा के प्रदर्शन के सूचना और विभिन्न मांग किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर ने कहा कि सयुक्त आशा कर्मियो के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि वे अपने-अपने मांग को लेकर हड़ताल पर बैठेगें। वही मौके पर संघ के जिला कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि 12 जुलाई से हड़ताल करने जा रहे है। इस को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपे है। उन्होंने ने कहा कि एक हजार में दम नही दस हजार से कम नही जब तक मांग पूरी नही होगा तब तक रहेंगे अनिश्चित हड़ताल1 पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटर विभिन्न मांग है। इस मौके पर फैसिलिटेटर गीता देवी, सोनी कुमारी, साधना कुमारी, आशा कर्मियों में जुली देवी, अमरलता कुमारी, रीता कुमारी, किरण देवी, बबली देवी, प्रतिभा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, लक्खी कुमारी, अनिता कुमारी, माया मति देवी, चाँदनी कुमारी, सरिता कुमारी, सरिता देवी, लक्मी कुमारी, सरिता मंडल, निलामा मंडल, पुतल कुमारी, राजकुमारी देवी, सोगरा खातून, राजदा खातून, संध्या कुमारी, विवाह देवी, कल्पना देवी, कविता देवी आदि थे।

Previous post एनसीसी कैंप में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच ।
Next post एडीजे ने किया न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial