June 9, 2026

अनुमंडल स्तरीय राजस्व कार्यो को लेकर एडीएम ने की समीक्षा बैठक ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभा भवन में एडीएम राजेश कुमार के अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय राजस्व कार्यो की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई । इस बैठक के दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडे डीसीएलआर शिव शंकर पासवान मौजूद थे। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि मोटेशन संबंधित सभी कार्य में तेजी लाएं। भू लगान, पीएमजीवाई, जनता दरबार सहित अन्य राजस्व विभाग अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों की समीक्षा की गई । तथा सरकार द्वारा निर्धारित समय अनुसार कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया । इस अवसर पर बारसोई सिओ अमर कुमार राय, आजमनगर सीओ संजय कुमार, कदवा सिओ रवि कुमार, राजस्व कर्मि सादिक अहमद, महबूब आलम, गगन साह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post धचना गांव के समीप फंदे पर झूलता मिला शव सनसनी, मामला दर्ज ।
Next post डीआरएम ने किया बारसोई स्टेशन का औचक निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial