धुरीयाही पंचायत के गांव मे पसरा बाढ़ का पानी।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में गंगा नदी की जल स्तर में वृद्धि होने से प्रखंड की धुरीयाही पंचायत की निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।बाढ़ का पानी गांव ग्राम की सड़कों पर फैलने से प्रखंड ,जिला मुख्यालय व अन्य गणतव्य की ओर आने जाने में ग्रामीणों को रही परेशानी को देखते हुए मुखिया राज कुमार मंडल ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर नाव परिचालन सहित अन्य बुनियादी सुविधा बहाल किये जाने की मांग की है।उन्होने अनेक विद्यालयों , घरों, खेत खलिहानों मे भी बाढ़ का पानी प्रवेश करने,फसल की क्षति की भी जानकारी दी है। इस बाबत पूछे जाने पर अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने जानकारी दी है कि मुखिया जी से सूचना मिली है।जांचोपरांत हर मुमकिन सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
