राज्य में मंदिर की घेराबंदी बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित होना आवश्यक है:तार किशोर प्रसाद
(प्रवीण कुमार|कटिहार)
बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि राज्य में मंदिर की घेराबंदी/ चहारदीवारी हेतु बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित होना आवश्यक है, जिससे अनिबंधित मंदिर की घेराबंदी नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से उक्त शर्त को हटाकर अनिबंधित मंदिरों की भी घेराबंदी करने की मांग की। पूर्व उप मुख्यमंत्री के मांग को स्वीकारते हुए अपने लिखित उत्तर में मंत्री, गृह विभाग, सम्राट चौधरी ने बताया कि गृह विभाग (विशेष शाखा),बिहार ,पटना के संकल्प ज्ञापांक 8778 दिनांक- 19/0 9/ 2016 के प्रावधानों के आलोक में राज्यान्तर्गत मंदिरों की चहारदीवारी निर्माण हेतु बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद में निबंधित होना एक आवश्यक शर्त है । गृह मंत्री ने कहा कि 2016 के बाद मंदिर एवं कब्रिस्तान की घेराबंदी से संबंधित समिति की बैठक नहीं हुई है। उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा की बैठक कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
