सीएसपी संचालक लुटकांड मामले में मनिहारी पुलिस के सहयोग से सभी आरोपी गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सोमवार को मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत कट्टा पुल के पास सीएसपी संचालक अखिलेश कुमार से बाइक सवार छः अपराधियों ने ओटो रोककर पचास हजार सहित दो मोबाईल एवं दस्तावेज से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। वही अखिलेश कुमार की लिखित शिकायत पर त्वरित कार्यवाई करते हुए टीम का गठन कर एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने की रणनीति बनायी।तकनीकी अनुसंधान ,एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का सफल उद्भेदन करते हुए सभी अपराधियों को मनिहारी पुलिस के सहयोग से बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से सीएसपी संचालक से लूटी रकम बीस हजार रूपये, लूटी गयी दो मोबाईल एवं दस्तावेज से भरा बेग भी बरामद कर लिया गया।पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। वही इस छापामारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, अमदाबाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु,मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुअनि विजय प्रकाश, सहायक थानाध्यक्ष मनिहारी राजकुमार,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, संजीत कुमार, पीएसआई निशा रानी सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे। मालूम हो की दो वर्ष पहले भी जुलाई 2022 में सीएसपी संचालक अखिलेश कुमार को अमदाबाद जाने के क्रम में अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और रकम को लुट लिया था।उस घटना के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया था जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की थी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
