August 26, 2026

प्रमंडलीय आयुक्त ने मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर विकास की धरातलीय जानकारी ली,दी गयी गार्ड ऑफ ऑनर

Read Time:3 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार दुबे ने मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को ले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय की समीक्षा व निरीक्षण की। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि सूबे में भूमि से संबंधित वादों के तेजी से निष्पादन के अनेक कदम उठाये गये हैं। कहा कि मनिहारी में भूमि सुधार उपसमाहर्ता का कार्य की प्रगति अन्य अनुमंडल क्षेत्र की अपेक्षा अधिक संतोष जनक है।जानकारी दी की बीडीएलआर के महज 9 मामले यहां लंबित पाये गये।इसके शीघ्र निष्पादन के निर्देश एलारडीसी को दिया गया है।म्यूटेशन अपीलवाद के तहत लंबित 835 वादों में से 552 वादों का निष्पादन किये गये हैं।आनेवाले एक दो माह मे शेष लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये।परिमार्जन से संबंधित 6024 लंबित मामलों में से 6010 मामले निष्पादित किये गये हैं जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश श्री दुबे ने भूमि उपसमाहर्ता अशोक कुमार को दिये ।अतिक्रमणवाद से संबंधित 5 लंबित वादों के यथाशीध्र निष्पादन के प्रति आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये।संजय दुबे ने मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में भूमि संबंधित वादों के निष्पादन पर संतोष जताया । उन्होने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी कुमार सिद्धार्थ ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि उप समाहर्ता अशोक कुमार के साथ मनिहारी साहिबगंज के बीच चलनेवाली अन्तरार्जीय फेरीसेवा घाटों का भी मौके पर मुआयना किया।कहा की सूर्यास्त से सूर्योदय तक रात्रीकाल मे फेरीसेवा निर्धारित नियमों के अनुपालन मे बंद रहेगी। समीक्षा बैठक में मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ,एसडीपीओ मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अशोक कुमार, सीओ निहारिका, अमदाबाद सीओ स्नेहा कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयुक्त महोदय की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार ,सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।मनिहारी क्षेत्र के अनेक महादलितों ने बिहार सरकार द्वारा दी गयी जमीन पर जबरन दबंगों द्वारा कब्जाकर बेदखल करने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

Previous post सीएसपी संचालक लुटकांड मामले में मनिहारी पुलिस के सहयोग से सभी आरोपी गिरफ्तार
Next post मनिहारी पुलिस ने शराब तस्कर सुनील को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial