August 26, 2026

ग्रामीणों के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, बाढ़ आने पर अवागमन का साधन रेल पटरी ही था ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा )

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र बघार पंचायत का है। बाढ़ आने पर मिर्ज़ापुर रेलवे गेट से बघार गेट तक ग्रामीण व उसके मवेशी के आगमन का एक मात्र रास्ता व सरन स्थल रेलवे लाइन ही रहा है।अब ग्रामीणों के सहयोग से रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में रेलवे गेट से बघार तक जाने के लिए सड़क निर्माण कार्य जोर शोर से प्रारंभ हो गया है। ग्रामीण सुनील यादव और मंजू देवी ने बताया कि दशकों से बाढ़ के समय में आवागमन को लेकर परेशानी होती थी। ग्रामीणों के साथ साथ पशु को लेकर आने जाने में परेशानी हुआ करता था।अब सबों के सहयोग से मुखिया जी ने मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया है।अब हमलोगों को पूरा विश्वास है की सड़क जल्द बन जायेगा और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना था कि अधिक पानी बढ़ जाने से रेल पटरी ही सहारा होता था परन्तु अब रेलवे के इलेक्ट्रीफिकेशन होने से पटरी का सहारा लेना खतरा है।सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में कुछ उपद्रवियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने की असफल कोशिश की गई। विरोध में उच्चाधिकारियों को आवेदन भी प्रतिवेदित किये गये। परन्तु जांच में पहूचे रेलवे के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की मांग को देखते हुए ध्वनि मत से हरी झंडी दे दी गई।

Previous post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परभैली में शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित
Next post सीएसपी संचालक लुटकांड मामले में मनिहारी पुलिस के सहयोग से सभी आरोपी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial