November 5, 2026

अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौत।

Read Time:1 Minute, 20 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर बाबा बिशु राउत स्थान के समीप बुधवार की देर रात्रि एक तेज रफ्तार वाहन सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को रौंदती हुई सुनसान स्थल तथा अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन चालक वाहन लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार मृतका 65 वर्षीय शैलजा देवी घर विष्णीचक समेली, थाना पोठिया, जिला कटिहार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि शैलजा देवी अपने कामत से घर विष्णीचक चांदपुर जा रही थी इसी क्रम मे एनएच 31 सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। वही गस्ती कर रही कुरसेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गुरूवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्मार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।

Previous post बरारी में दिखा बंद का असर
Next post वेयरहाउस के गोदाम में पानी का स्तर ओवरफ्लो होने से गोदाम की दीवारें ढ़हा, नुकसान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial