August 27, 2026

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव, हुआ जोरदार अभिनंदन

Read Time:4 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अभिनंदन का संचालन कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने किया। इस अभिनंदन समारोह में कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव का अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने नवमनोनीत महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि उम्मीद है कि अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह अच्छे से निर्वाहन करेंगी और जिले से लेकर प्रखंड और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए कांग्रेस के हाथों को मजबूत करेंगी,उन्होंने कहा कि अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव को कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं और उम्मीद है कि सभी नवमनोनीत जिला अध्यक्ष के कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। वही किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि अंजुमन कौशर और आम्रपाली यादव पूर्व से भी लगातार मेहनत कर रही थी और उम्मीद है कि आगे भी नई जिम्मेदारी मिलने पर वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। जबकि महिला कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव ने कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर के तमाम कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उनका ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करेंगी और महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए मेहनत और लग्न के साथ कार्य करेंगी। मौके पर दिलीप विश्वास, संजय सिंह,विनोद यादव, आफताब आलम,पंकज तंबाकूवाला,प्रहलाद गुप्ता, रिंकू मिश्रा,पुतुल सिंह, शाहनवाज खान,मन्नी पासवान, इश्तियाक आलम,अल्तमश दीवान, फिरोज कुरैशी, गुलाम शाहिद, भूषण जी, मोहम्मद वहाब, राजा मिश्रा, मीनाक्षी श्वेता, गणेश पासवान, शंकर प्रसाद शाह, संतोष यादव, प्रीतम चक्रवर्ती, राकेश पोद्दार, आनंद नारायण यादव,भारती देवी, खुशबू यादव,शोभा देवी, पूनम देवी,इंदु देवी,अनु सिंह, लक्ष्मी देवी सहित कई कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुई महापौर
Next post रेडक्रास सोसाइटी ने अग्नि पीडितों को राहत साम्रगी का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial