July 20, 2026

एनसीसी कैंप में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच ।

Read Time:1 Minute, 32 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। एएनसी जांच का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरसी ठाकुर ने किया। बताया कि आयोजित शिविर में दर्जनों गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया है। जांच के दौरान महिलाओं का एचआईवी, बीपी, हिमोग्लोबिन, वेट आदि का जांच किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में आए गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे एएनएम द्वारा आवश्यक जानकारी भी दिया गया है। बताया कि शिविर में आई महिलाओं को अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सभी दवा मुहैया कराया गया है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए अलग प्रकार का काउंटर लगाया गया है। वही मौके पर सभी गर्भवती महिलाओं को खान-पान व रहन-सहन के तौर तरीके की जानकारी प्रदान किया। शिविर को सफल बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी गण मौजूद रहे।

Previous post पहली सोमवार को शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ।
Next post आगामी 12 जुलाई से आशा कर्मि जाएंगे अनिश्चित हड़ताल पर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial