सालमारी मस्तान बाबा का सालाना उर्स में अकीदतमंदों ने मंजार में चादरपोशी किया मांगी दुआएं
जयदेव यादव सालमारी
सालमारी स्थित हजरत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स मंगलवार को कुल शरीफ, कूरआन खानी, चादर पोसी,, फातेहा खानी के साथ शुरू हो कर बुधवार को आखरी कुल एंव अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण के साथ सम्पन्न हुआ. उर्स कमेटी के बदरूज्जामा ने बताया की मस्तान बाबा के मानने वाले बिहार बंगाल तक फैला है. उर्स के मौके पर सेकडों अकीदतमंद मजार शरीफ में पहुंच कर चादरपोशी फातेहा खानी में शरीक होते हैं. अकीदतमंदों की सुविधा के लिये कमेटी की ओर से बिजली, पानी, पींढाल आदि की व्यवस्था की जाती है. उन्होंने बताया की यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगता है उस की मुराद पूरी होती है.बुधवार को देर रात तक अकीदतमंदों के द्वारा चादर पैसी फातेहा खानी करते देखे गये. इस दौरान महफीले शमा कव्वाली का आयोजन किया गया. बताया जाता है की मज्जुब बाबा के दरबार में सभी समुदाय के लोग हाजरी दे कर अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिये दुआ मांगता हे.हजारों लोग फैजयाब हुआ है. शांति व्यवस्था के लिए सालमारी ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव दल बल के साथ उपस्थित रहे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
