October 28, 2026

केंद्रीय जल बोर्ड के निर्देश पर पानी की गुणवत्ता व जलस्तर को लेकर सर्वेक्षणदल किया निरीक्षण।

Read Time:2 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

गुरुवार को केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड (पूर्व मध्य क्षेत्र ) पटना से आयी जांचदल जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से जल के नमूने की संग्रह के क्रम मे मनिहरी पहुंची। जांच दल मे शामिल सर्वे अधिकारी निर्मल कुमार ने जानकारी दी कि केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जल की गुणवत्ता एवं जल स्तर की निरीक्षण हेतु ग्रामीण स्तर पर जांच करायी जा रही है। इसके तहत पूर्व मे जमा की गयी तत संबंधित जांच प्रतिवेदन एवं वर्तमान प्रतिवेदन के आधार पर जल की गुणवत्ता व जल स्तर मे आयी बदलाव को लेकर तकनीकी प्रतिवेदन सौंपना है,साथ ही जल से संबंधित तकनीकी संसदीय प्रश्नों का जवाव सरकार को भेजना है।श्री कुमार ने बताया कि अब तक सर्वे दल के द्वारा ग्यारह जिलों से जल की गुणवत्ता एवं भु गर्भजल स्तर की पड़ताल में जिले के मनिहरी क्षेत्र में भू गर्भ जलस्तर सबसे अधिक नीचे उतरा पाया गया।उक्त जांचदल द्वारा मनिहरी, बलरामपुर, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र से जल संग्रह किये गये हैं।बिभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के जल स्रोतों के नमूने भी जांच अध्ययन के लिए संग्रहित किये गये हैं। मनिहरी प्रखंड परिसर व थाना परिसर स्थित जल स्रोतों से भी इसकी गुणवत्ता की अध्ययन के लिए जल का नमूने लिए गये हैं। उनहोने आमजन से जीवन मे जल की महत्ता के मद्देनज़र इसकी किफायती उपभोग की अपील की। जल संरक्षण के कदम उठाने व अपने आनेवाली पीढ़ी को जल संकट के संभावित संकट से उबारने की अपील भी की है।

Previous post मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े की जांच की मांग ।
Next post आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गोद भराई की रस्म अदा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial