November 25, 2026

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

राज्य एवं देश के हर एक जगह पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी यात्रा निकाली गई थी ।इस दौरान नालंदा जिले के बिहार शरीफ में रामनवमी यात्रा जुलूस में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा फैलाने को दृष्टि से उपद्रव मचाया था। बिहार पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई कार्रवाई की जा रही है । नालंदा जिला के बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के विरोध में तथा राज्य सरकार के एकतरफा कार्रवाई को लेकर डंडखोरा में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार को दिया गया  तथा भारी संख्या में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। एकतरफा कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद उपमुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर मनंजय झा,मिथिलेश गुप्ता,मिथिलेश मंडल,राहुल,प्रमोद,प्रमोद आर्यन,विक्रम राठौर,सुभाष ठाकुर,सोनू,प्रीतम विश्वास,आशीष,प्रीतम चौधरी,अमित महतो,संतोष महतो,रोहित महतो,अमित विश्वास,बजरंगी रजक,निर्मल कुमार,रोशन ठाकुर अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर थाना प्रांगण में हुई बैठक ।
Next post हरिनाम संकीर्तन को लेकर श्रधालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial