May 26, 2026

बरारी जदयू के उम्मीदवार बिजय सिंह निषाद को दिया जान मारने की धमकी

Read Time:1 Minute, 54 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी विधानसभा क्षेत्र जदयू के प्रत्याशी बिजय सिंह निषाद को बुधवार की शाम 5 बजकर 54 मिनट पर मोबाइल फोन से गाली ग्लोज कर जान से मार देने की धमकी दिया है।जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उम्मीदवार बिजय सिंह निषाद ने बताया कि वे बुधवार को चुनावी प्रचार के लिए समेली जा रहे थे।इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर कांतनगर पंचायत के मरकड़िया बाड़ी टोला निवासी मोहम्मद वसीम नामक युवक ने उनके मोबाईल पर कॉल कर पहले गाली‐गलौज किया और उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। बिजय सिंह ने घटना की सूचना तुरंत कटिहार सदर टू डीएसपी और एसपी को दी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और देर रात करीब 2 बजे आरोपी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और धमकी के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी,अशांति या कानून‐व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना को लेकर पुलिस सक्ती से जांच करने में जूट गयी है।

Previous post कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी
Next post एनडीए उम्मीदवार विजय सिंह निषाद के प्रचार पोस्टर फारने की सुचना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial