August 28, 2026

बीडीओ एवं सीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

Read Time:2 Minute, 10 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पांच पंचायतों का बीडीओ मनीषा कुमारी एवं अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण किया। गंगा नदी का बाढ़ पानी प्राणपुर प्रखंड के दर्जनों घरों में प्रवेश कर तबाही मचा रखा है। शनिवार को बीडीओ एवं सीओ ने सहजा पंचायत अंतर्गत सभी 15 वार्डों में गंगा का बाढ़ पानी से परेशान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बताया कि गंगा का बाढ़ पानी सहजा,केहुनियां, केवाला, उत्तरी लालगंज एवं दक्षिणी लालगंज पंचायतों में तबाही मचा रखा है। दर्जनों घरों एवं ग्रामीण सड़कों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है तथा हजारों हेक्टेयर भूमि में लगा किसानों का अगहनी धान की फसल डूब गई है। स्थानीय मुखिया मोहम्मद जहांगीर एवं उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने बीडीओ एवं सीओ को सहजा पंचायत के वार्ड नंबर 14 मुकुरिया, वार्ड नंबर 15 इमली टोला, वार्ड नंबर 11 घोन टोला से नया टोला, वार्ड नंबर एक सिकटीया आदि सर्वाधिक बाढ़ से प्रभावित गांवों का क्षेत्र भ्रमण करवाया। मुखिया ने बताया कि मरियम खातून, जाहिदा खातून, अबू तालिब, आलमगीर, नाजीर, रसूल, महबूब, शिबू सोरेन, लखीराम मुर्मू, तल्लू हांसदा, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद मिराजुल आदि दर्जनों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से नारकीय जीवन जीने को विवश हो गये हैं।

Previous post सांसद तारीक अनवर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत शिविरों का लिया जायजा।
Next post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में दो मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial