भारतीय जागो पार्टी ने प्रशिक्षण शिविर में संगठन के विस्तार पर चर्चा
जयदेव यादव की रिपोर्ट
सालमारी आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत अंतर्गत बेलराही में भारतीय जागो जनता पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह, महाससिव अंजनी सिंह,उपाध्यक्ष संजीव कुमार राय सहित कई बड़े चेहरे शामिल हुए।प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार में उभरेगी।इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक कार्यकर्ता की जरूरत है।उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से संगठन के मजबूती को ले अभियान से जुड़ने का आवाहन किया और सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।वहीं प्रधान महासचिव अंजनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जा कर समस्या संग्रह करने का निर्देश दिया और कहा की कई ऐसे लोग है जिनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं।ऐसे लोगों के साथ खड़े हो कर उनके समस्या के निदान का प्रयास किया जाना है।वहीं उपाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है।सुविधा शुल्क के बिना वाजिब काम के लिए भी दौड़ना मजबूरी है।जिसके खिलाफ आवाज बुलंद करना हमारी प्राथमिकता हो।बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप उरांव,अखिलेश यादव,रितेश यादव आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान बबलू हांसदा भोला मंडल चंद्रशेखर मंडल सुलोचना देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
