बाइक लूट मामले में हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, मामला दर्ज
Read Time:1 Minute, 43 Second
शुक्रवार को देर रात्रि फलका थाना क्षेत्र के पिर मोकाम चौक के एक व्यवसाई से बदमाशों द्वारा हथियार दिखाकर बाइक लूट मामले में फलका पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर तीन बदमाशों को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व चोरी के एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है । हालांकि अभी तक व्यवसाई से लूट की गई बाइक बरामद नहीं हो सका है। मामले में थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि कांड संख्या 44/2022 के अनुसंधान में सूचना मिली कि इस कांड से सबंधित आरोपी नीतीश कुमार कुकरन, सोनू कुमार चोचला निवासी के साथ बाइक चोरी एवं लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस बल के सहयोग से चोचला गांव से लूट की बाइक एवं लूट में इस्तेमाल किया गया हथियार के अलावा पूर्णिया के अंकित झा को भी गिरफ्तार किया गया। गठित छापेमारी दल में थानाध्यक्ष उमेश पासवान के साथ एसआई अनिल कुमार दास , शिव प्रसन्न सिंह, राजवीर कुमार साहू सहित अन्य शामिल थे। मामले में थानाध्यक्ष ने कहा गिरफ्तार आरोपियों को मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
