August 24, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा महिला मोर्चा की विशेष बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा के द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करना एवं आगामी 30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम मन की बात जो एक बार फिर से शुरू होने वाली है। जिला अध्यक्ष रीना झा ने अपने समस्त महिला मोर्चा के साथ यह संकल्प लिया है कि हम हर जगह यथासंभव हो वृक्ष लगाएंगे। पर्यावरण बचाएंगे। लोगों से भी अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें और अपने पर्यावरण को बचाएं। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित महिला मोर्चा की जिला प्रभारी शोभा जयसवाल, विभा मिश्रा, मोर्चा की महामंत्री पूनम सिंह,चांदनी देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता राय,भारती देवी, गीता देवी,मंत्री नीलम कुमारी,अर्चना देवी,मीडिया प्रभारी पूर्णिमा कुमारी, नीतू पासवान, किरण राय, सीता देवी, मंजू देवी, पुष्पा कुमारी, रानी देवी आदि ने भाग लिया।

Previous post करंट लगने से एक व्यक्ति कि मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
Next post भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी को कांग्रेस नेता प्रेम राय ने सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial