भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी को कांग्रेस नेता प्रेम राय ने सौंपा ज्ञापन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
नगर निगम क्षेत्र के आवासीय संपत्ति कर व्यवसायिक तीन गुना तक और घरेलू पन्द्रह प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का विरोध कटिहार में काफी हो रहा है।कांग्रेस के साथ कई सामाजिक व्यवसायिक संगठन इसका विरोध भी कर रहे है। विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में नगर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ कुमार और मसरूर आलम के द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। राज्यपाल मुख्यमंत्री नगर विकास मंत्री को जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने जुलाई में आयोजित पांच दिवसीय विधानसभा सत्र में होल्डिंग टैक्स के मामले को पुरजोर तरीके से उठाने का बात भी कहा है।आज बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी से कांग्रेस नेता प्रेम राय ने मिलकर ज्ञापन सौंपा और इस मामले पर पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि तीन गुना दो गुना डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स बढ़ने से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी साथ ही मकान मालिक और किराएदार के बीच में अकारण विवाद उत्पन्न होगा। कटिहार बाढ़ग्रस्त पिछड़ा इलाका है ऐसे में अचानक से इतनी बढ़ोतरी से व्यवसाईयों में खासा निराशा और आक्रोश उत्पन्न है।उन्होंने कहा है। इस मामले को लेकर सरकार का हर एक दरवाजा खटखटाया जायेगा और सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई लड़ी जायेगी।
Next post
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कदवा एवं प्राणपुर प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालय का किया निरीक्षण
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
