करंट लगने से एक व्यक्ति कि मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
बारसोई प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर पंचायत के निंधौर में 35 वर्षीय मनोहर ठाकुर पिता बनारसी ठाकुर को करंट लगने से मौत तो हो गई बताते चले कि संध्या 6:00 बजे मंगलवार को जब वो नहाने के लिए गया तो देखा कि मोटर में लो वोल्ट के कारण पर्याप्त पानी उठाऊं नहीं हो रहा है उसे ठीक करने के लिए वह गया वैसे ही उसे करेंट की चपेट में आ गया हल्ला होने पर बगल में इसकी पत्नी क्रांति देवी उसके छोटे भाई संजय ठाकुर ने और उनके परिवार के सभी लोग ने प्राथमिक उपचार के लिए रायगंज हॉस्पिटल ले जा रहे थे उसी समय में ही उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई मनोहर ठाकुर अपना पेशा से भुटभुटी का ड्राइवर था। जिससे वो अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसके दो बेटे भी जो पहला 5 साल का और दूसरा 3 साल के है ।परिवार में दो भाई में से ये दूसरे नंबर पर थे। बताते चले कि लो वोल्टेज की समस्या एक बहुत बड़ा समस्या है जो ग्रामीण छेत्र में और भी बिजली व्यवस्था काफी खराब है यहां पर 24 घंटा में चार पांच घंटा मुश्किल से बिजली देती है उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच प्रतिनिधि श्यामजी ऋषि ने कहा है कि बिजली की लापरवाही से होने पर यह दुर्घटनाएं आज यहां तो कल वहां पर घटते रहती है इसका मूल कारण है तार का डैमेज होना हम प्रशासन से मांग करते हैं कि आश्रित परिवार को बिजली विभाग से चार लाख का मुवावजा मिलना चाहिए वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गोविंद दास ने शोक व्यक्त किए बिजली विभाग की लापरवाही से डेमेज तार मरम्मत नहीं किया जाता है तो आए दिन और बड़ा दुर्घटना हो सकता है । मौके पर उपस्थित संजीव ठाकुर,अरविंद ठाकुर माधव ठाकुर मंटू ठाकुर तेल्कू सोरेन अभय दास उपस्थित थे।
