नाला निर्माण में विलंब से आम लोगों को हो रही है परेशानी जल्द हो कार्य पूर्ण – सुनील कुमार यादव
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में के बी झा कॉलेज से लेकर दुर्गा स्थान महमूद चौक तक नाला निर्माण को लेकर लंबे समय तक गड्ढा खुद जाने के कारण आवागमन में आम लोगों को हो रहे असुविधा को लेकर था। जिसमें जिलाधिकारी से मांग किया गया कि संबंधित एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाए ताकि आम लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। वहीं जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि बीते कई महीनों से के बी झा कॉलेज से लेकर दुर्गा स्थान मोहमूद चौक तक नाला निर्माण कार्य बंद है जिससे बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर यूं ही छोड़ दिया गया है। साथ ही बड़े-बड़े पत्थर को भी सड़क पर यूं ही रख दिया गया हैं।जिससे आए दिन दुर्घटना होने की सूचना मिलती है साथ ही गड्ढे में गंदे पानी का बहाव होता है।जिससे दुर्गंध फैलती है और कई तरह के बीमारी के उत्पन्न होने की स्थिति बनती हैं। सुनील कुमार यादव ने कहा कि खासकर के बी झा कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप आधा अधूरा काम होने की वजह से बड़ी संख्या में कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।क्योंकि इस भीषण गर्मी में खुले में गंदे पानी का बहाव होने से काफी दुर्गंध फैलती है। जो की एक चिंता का विषय हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर जल्द नाला का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। तो उम्मीद है कि इस मुद्दे को लेकर कटिहार कांग्रेस द्वारा एक भव्य आंदोलन किया जाएगा क्योंकि इस समस्या का समाधान होना अति आवश्यक है और इन्हीं मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया है। वहीं कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या जरूर है। क्योंकि आने वाले दिनों में जल्द मानसून आ जाएगा और कार्य करने में काफी परेशानी होगी इसलिए जल्द से जल्द नाला का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष मनी पासवान, युवा प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
