June 16, 2026

दोपहर में सूनी दुकान से डिलीवरी पाइप चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना रोड स्थित एक हार्डवेयर दुकान से मंगलवार की दोपहर पानी पटाने वाले डिलीवरी पाइप चोरी कर भागने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि दुकानदार दोपहर में अपनी बेटी को स्कूल से लाने गए थे, जिस कारण दुकान कुछ देर के लिए बंद थी। इसी दौरान एक युवक सूनी दुकान देख पाइप के बंडल को उठाकर भागने लगा। सामने स्थित अन्य दुकानदारों की नजर उस पर पड़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एक दुकानदार ने दौड़कर युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बगल की गली में पाइप का बंडल फेंककर फरार हो गया।घटना की पूरी वारदात नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है।

Previous post राज्य में मंदिर की घेराबंदी बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित होना आवश्यक है:तार किशोर प्रसाद
Next post शराब पीकर हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, कटिहार जेल भेजे गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial